फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी की सख्ती के बाद हरकत में आया प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
आोमी नदी के किनारे बसे 36 गांवों के पानी की होगी जांच
विज्ञापन

आमी बचाओ मंच के अध्यक्ष ने एनजीटी के हाईपॉवर कमेटी को सौंपा था पत्रक
चेयरमैन ने जिला प्रशासन को पानी की जांचकर रिपोर्ट भेजने का दिया है निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। औद्योगिक कचरा युक्त पानी व शहर के सीवरेज के पानी से सिर्फ आमी नदी का पानी ही प्रदूषित नहीं हुआ है, बल्कि अगल-बगल के गांवों का भूगर्भ जल भी दूषित हो चुका है। इंडिया मार्का हैंडपंप भी दूषित पानी उगल रहे हैं। लोगों की इस पीड़ा को आमी बचाओ मंच के अध्यक्ष ने एनजीटी की हाईपॉवर कमेटी तक पहुंचाया है। इस पर कमेटी के चेयरमैन ने जिला प्रशासन से 36 गांवों के पानी के नमूनों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
सिद्घार्थनगर जिले के सिकहरा ताल से निकलकर गोरखपुर जिले में जाकर राप्ती नदी में मिलने वाली आमी नदी की कुल लंबाई 136 किलोमीटर है। इसमें से 70 किलोमीटर हिस्सा संतकबीरनगर जिले में पड़ता है। रुधौली चीनी मिल के अलावा खलीलाबाद के कई उद्योगों का रसायन युक्त पानी आमी नदी में गिरता है। मगहर नगर पंचायत के नाले का पानी भी कबीरचौरा के पास नदी में गिराया जाता है। कई वर्षों से नदी की सफाई व प्रदूषित पानी को इसमें गिरने से रोकने के लिए आंदोलन चल रहा है। इस बीच नदी के किनारे बसे गांवों का भूगर्भ जल भी प्रदूषित हो चुका है। आमी नदी के किनारे बसे मोहिउद्दीनपुर, इस्लाम नगर, रसूलाबाद, घनश्यामपुर, धौरहरा आदि गांवों में हैंडपंप का पानी भी प्रदूषित निकल रहा है। लोग अधिकारियों से इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं। मंगलवार को आमी नदी के प्रदूषण की जांच करने आई एनजीटी की हाईपॉवर कमेटी के सामने यह मामला उठा था। आमी बचाओ मंच के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने गोरखपुर व संतकबीरनगर जिले के 50 से अधिक गांवों की सूची एनजीटी की हाईपॉवर कमेटी को सौंपकर पानी के नमूनों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी की होगी जांच
आमी नदी के दोनों तटों पर बसे 36 गांवों के इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी की जांच होगी। इसके अलावा कबीरचौरा परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी का भी नमूना लिया जाएगा। जल निगम इसकी जांच कर रिपोर्ट एनजीटी की हाईपॉवर कमेटी को सौंपेगा। यह कार्य 15 दिन में अंदर कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद इन गांवों के लोगों को प्रदूषित पानी से मुक्ति दिलाने के लिए नई कार्ययोजना पर विचार होगा।
विज्ञापन


डीएम से निर्देश लेकर होगी कार्रवाई
जल निगम के अधिशासी अभियंता वीपी सिंह का कहना है कि एनजीटी की हाईपॉवर कमेटी की बैठक में आमी नदी के किनारे बसे 36 गांवों के भूगर्भ जल के प्रदूषित होने के मामले पर चर्चा की गई थी। 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट भी देनी है, लेकिन अभी इसमें कई तकनीकी दिक्कतें हैं। इन गांवों के पानी की एक बार किसी प्राइवेट संस्था से जांच कराई भी जा चुकी है, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं मिली थी। डीएम से मार्ग निर्देशन लेकर पानी के नमूनों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें