फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
stone
विज्ञापन

विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के सिंहापुर में मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर देख उन्हें सीएचसी नाथनगर से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिंहापुर गांव निवासी विंध्याचल पुत्र रामदास और विजयनाथ के परिवार में पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से विन्ध्याचल, रजनीता पुत्री विन्ध्याचल, रंजना शर्मा पुत्री उमेशचन्द और विन्ध्याचल की पत्नी धूना देवी घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से नीतू चौधरी, निशा चौधरी पुत्री विजयनाथ, प्रमिला पत्नी विश्वनाथ घायल हुई। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया, जहां रजनीता और रंजना की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने विन्ध्याचल की तहरीर पर विपक्षी त्रिलोकी पुत्र राम लौट, राजमती पत्नी त्रिलोकी, त्रिलोकी की पुत्री बबिता और उमेश, प्रमिला पत्नी विश्वनाथ, विश्वनाथ के पुत्र अमित, पुत्रियां नीतू और निशा के खिलाफ केस दर्ज किया। जबकि दूसरे पक्ष से प्रमिला देवी पत्नी विजयनाथ की तहरीर पर विन्ध्याचल पुत्र रामदास, धूना देवी पत्नी विन्ध्याचल, पुनीता पुत्री विन्ध्याचल और रंजना पत्नी उमेश के खिलाफ केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर एसपी गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें