फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को जन्मे कन्हैया, सबने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाज में प्रेम एवं कर्मयोग का संदेश देने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार की रात और मंगलवार की अर्धरात्रि में जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। अधिकांश जगहों पर राधा कृष्ण और गोपियों के भाव भरे नृत्य का आयोजन कर लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

सैकड़ों स्थानों पर लोगों ने अपने घरों में झांकियां सजाई तो प्रमुख चौराहे और बाजार झांकी सजाकर भजन कीर्तन, गीत, नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए। खलीलाबाद के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। कृष्ण जन्म के बाद सोहर गाया और बधाइयां गाते हुए श्रीकृष्ण को न्यौछावर अर्पित किए गए।
इसी तरह से पुलिस लाइंस में एसपी हेमराज मीणा ने पूजन किया। जनपद के समस्त थानों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। गोला बाजार के शिव मंदिर, गन्ना विकास समिति के शिव मंदिर, हायडिल कालोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर रोड और मेंहदावल बाईपास रोड पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार गायत्री मंदिर, नरसिंह नारायण मंदिर, बिजली कालोनी, पक्के पोखरा स्थित शिव मंदिर सहित अंजहिया बाजार, चौक बाजार, उत्तर पट्टी, बहबोलिया व ठठराई, पश्चिम टोला, नायक टोला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें