फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को घेराव, 17 को आत्मदाह करेंगे

Fri, 12 Aug 2016 11:11 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बैठक की। इसमें रोजगार सेवकों ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। तय हुआ कि मांगे पूरी न होने पर वे लोग सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम रोजगार सेवकों को चरणबद्ध तरीके से नियमित करने और तुरंत मानदेय बढ़ाने का वादा किया था। सरकार ने अब तक वादा पूरा न करके रोजगार सेवकों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में संगठन के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रोजगार सेवक 16 अगस्त को बाराबंकी में मंत्री अरविंद सिंह गोप के घर का घेराव करेंगे।

17 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के सामने सामूहिक आत्मदाह करेंगे। इस अवसर पर बृजेश यादव, मनोज कुमार, विनोद कुमार, अखिलेश कुमार, जोगिंदर कुमार, भगवती प्रसाद, बैजनाथ, मोहम्मद अकरम, शम्भू नाथ, रामसजीवन मिश्र, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें