फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में आबकारी और स्वास्थ्य कर्मी समेत 16 नए पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर में आबकारी और स्वास्थ्य कर्मी समेत 16 नए पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शुक्रवार को आबकारी और स्वास्थ्य कर्मी समेत 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पहले से संक्रमित 21 लोग स्वस्थ हुए हैं। 1430 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक संक्रमितों की संख्या 1884 हो चुकी है। 20 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें आबकारी विभाग का एक कर्मी और जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मी स्वास्थ्य शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में पांच, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में चार, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में तीन, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र और पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक- एक पॉजिटिव मिले है। 21 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक संक्रमितों की संख्या 1884 हो चुकी है। 1620 लोग ठीक हो चुके है। एक्टिव केस 244 हैं। 1430 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 3448 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। अपर सीएमओ ने संक्रमित के संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें