अभिहित और चकबंदी अधिकारी समेत 16 लोग मिले अनुपस्थित
- एडीएम ने नोटिस जारी करके तीन दिनों के भीतर मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एडीएम संजय कुमार पांडेय ने सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि कार्यालय, बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।
जांच में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि कार्यालय में अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, राजमणि प्रजापति, धर्मराज शुक्ल, औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजीव कुमार अनुपस्थित पाए गए। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के कार्यालय में चकबंदी अधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक ज्ञान प्रकाश चौधरी, विद्यावती, रक्मिणी पांडेय, मुख्य अनुदेशक आलोक कुमार गौतम, चकबंदी लेखपाल सन्नी शेखर श्रीवास्तव, चेनमैन राम दरश यादव, चकबंदीकर्ता माखन लाल, चकबंदी लेखपाल बुद्घिराम, शैलेश गुप्ता, संजीव कुमार अनुपस्थित पाए गए।
एडीएम ने बताया कि सुबह दस बज कर 22 मिनट पर दोनों कार्यालय की जांच की गई तो 16 लोग अनुपस्थित मिले। बार-बार लोगों को समय से कार्यालय उपस्थित होने का मौखिक निर्देश दिया जाता रहा है, बावजूद लोग समय से कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। यह स्थिति खेदजनक है। संबंधितों को नोटिस जारी करके तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।