फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ल्स पोलियो अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद में सदर विधायक करेंगे बूथ दिवस का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा। इसका शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद से विधायक सदर दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर करेंगे। इसके साथ ही जिले में 853 बूथों पर करीब तीन लाख बच्चों को दो बूंद जिन्दगी की पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। जो बच्चे बूथ दिवस पर छूट जाएंगे उन्हें सोमवार से स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी। सीएमओ डॉ हर गोविंद सिंह ने बताया कि पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 3,02,592 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए कुल 853 बूथों पर 1365 कर्मचारी लगाए गए हैं। इन पर गिनरानी के लिए 167 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 314 हाई रिस्क जोन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें