फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनबरा के पास शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त पूर्वी चंपारण (बिहार) जिला निवासी मोहम्मद रफीक के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रेन से गिरने के चलते युवक की मौत हुई होगी।
विज्ञापन

एसआई हरिमूरत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह खबर मिली कि मगहर पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहनबरा गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो दोनों हाथों व कमर पर काफी चोट थी। शव के पास पड़े आईडी प्रूफ व मोबाइल से उसकी शिनाख्त मोहम्मद रफीक (32) पुत्र मोहम्मद वकील निवासी ग्राम सुंदरापुर थाना केसरिया जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। बेटे का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे पिता वकील अहमद ने बताया कि उसका पुत्र रोजगार के लिए पंजाब गया था। शुक्रवार को उसके पंजाब से घर लौटने की सूचना थी। एसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें