फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक निरोग रहने को किया योग

विज्ञापन
शहर के एक मैरेज हॉल में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने योग किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक योग की धूम रही। खलीलाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सदर विधायक और जिलाधिकारी के नेतृत्व में लोगों ने योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम सहित अन्य योगाभ्यास किया। इसके साथ ही आर्ट आफ लिविंग ने भी पांच जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया।  
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि योग इंसान, समाज, परिवार और देश को जोड़ कर रखता है। योग से इंसान का मन शांत रहता है। योग ने दुनिया में भारत को एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि यहां का माहौल योग और आयुर्वेद के लिए हमें प्रेरित करता है। जिलाधिकारी रवीश गुप्त ने कहा कि यह गौरव की बात है कि आज दुनिया के हर भूभाग में लोग सूर्य का स्वागत कर रहे हैं। योग के जरिए लोग निरोग रह सकते हैं। हमें योग को अपने जीवन में उतारना चाहिए। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक विवेक मिश्र, राजरतन सिंह, अंजली और आरती ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान सीडीओ बब्बन उपाध्याय, सीओ रमेश कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार, डॉ दिनेश चंद्रा, प्रदीप त्रिपाठी, विकास सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, ईओ बीना सिहं, प्रभारी डीआईओएस निशा यादव, डूडा की परियोजना अधिकारी अरूणाभा पांडेय, डॉ प्रकाश चंद्र त्रिपाठी समेत काफी संख्या में लोगों ने योग किया। 
इसी क्रम में गायत्री मंदिर के समीप आर्ट आफ लिविंग की तरफ से योग शिविर लगाया गया। जहां काफी संख्या में लोगों ने योग किया। प्रशिक्षक अमित जैन व विजय प्रताप सिंह ने लोगों को विभिन्न आसन सिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने किया। इस दौरान डॉ अशोक चौधरी, रामफेर वर्मा, डॉ बालकेश, सूरज, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, अवधेश सिंह, रामकुमार सिंह, डॉ शफीकुर्रहमान, आफताब आलम, उषा जैन, ममता जैन, नेहा जायसवाल, कविता चड्ढा, सुनीता अग्रहरि आदि मौजूद रहीं।  इसी तरह गन्ना विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पतंजलि योग समिति खलीलाबाद, कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज खलीलाबाद में योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। 
विज्ञापन


योगासन कराए  फायदे भी बताए
मेंहदावल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को मेंहदावल में भी योग शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया। जनता वैदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित शिविर में प्रशिक्षक डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ऊर्फ रमन ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर विधायक राकेश सिंह बघेल, एसडीएम प्रेमप्रकाश अंजोर, तहसीलदार प्रियंका चौधरी, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय, अनिल त्रिपाठी, दयाराम मिश्र, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन चौघरी, जिला महामंत्री राजेश सिंह, गजेंद्र नाथ ऊर्फ मुन्ना राय आदि मौजूद रहे। प्रेमलता स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार दूबे, डॉक्टर विश्वमूर्ति मणि त्रिपाठी, विनय सिंह, ज्वाला पाल, महेंद्र यादव, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें