फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रुटियो को सही कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
35 हजार से अधिक किसान पीएम सम्मान योजना से वंचित
विज्ञापन

त्रुटियों के चलते निरस्त हो गए हैं आवेदन
त्रुटियां दूर कराने के लिए डीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से जिले के 35,748 किसान वंचित हैं। आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों के कारण पीएफएमएस पोर्टल पर इनका आवेदन निरस्त हो गया है। त्रुटियां दूर कराने के लिए किसानों की सूची दोबारा कृषि विभाग के कार्यालय से तहसीलों को भेजी गई है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को किसानों का डाटा दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शुरू हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाने के किसानों का आवेदन पत्र जमा कराया गया था। योजना की शुरूआत के बाद चुनाव के चलते सम्मान निधि का भुगतान रोक दिया गया था। परंतु अब जब दुबारा इसकी प्रक्रिया शुरू हुई है तब पता लगा कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण जिले के 35,748 किसानों का आवेदन ही निरस्त हो गया है। इसमें मेंहदावल तहसील में 10,489, खलीलाबाद में 15,928 और धनघटा में 9,331 किसान शामिल हैं। जिलाधिकारी रवीश गुप्त ने तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को पत्र भेजकर कहा है कि किसान सम्मान निधि के वितरण के लिए आवेदन पत्रों की त्रुटियां दूर कराने को कहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन आवेदन पत्रों में जो त्रुटियां हैं उनमें से अधिकांश का निस्तारण तहसील में उपलब्ध रिकार्ड से मिलान करके ही किया जा सकता है। उन्होंने तीनों एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह के अंदर इस कार्य को पूरा कर जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें