फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फांउडेंशन की तरफ से होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन

सुबह 10 बजे सांसद व डीएम करेंगे शिविर का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद परिसर स्थित ब्लड बैंक में शुक्रवार सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन सांसद प्रवीण निषाद और डीएम रवीश गुप्त करेंगे।
रक्तदान बचाए दूसरों की जान की पवित्र भावना के साथ अमर उजाला फाउंडेशन हर वर्ष विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इस वर्ष भी शुक्रवार को खलीलाबाद सीएचसी के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। सीएमएस डॉक्टर पंकज टंडन ने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे किसी प्रकार की कमजोरी या समस्या नहीं आती है। बल्कि रक्तदान से व्यक्ति के रोगों की नियमित जांच होती है। इस दौरान सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह, चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि समेत शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। आप भी इस आयोजन में हिस्सा लेकर महादानी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घटना ने बदल दी आरके सिंह की सोच
संतकबीरनगर। रोटरी क्लब खलीलाबाद के सह मंडलाध्यक्ष और एचआर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आरके सिंह अब तक चार बार रक्तदान कर चुके हैं। दो वर्ष पहले हुई एक घटना ने इनकी सोच बदल दी थी। आरके सिंह बताते हैं कि बोर्ड परीक्षा के दौरान उनके केंद्र पर एक छात्रा बेहोश हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने खून की कमी बताते हुए तत्काल खून चढ़ाने की जरूरत बताई। बड़ी तलाश के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला के एक रिश्तेदार ने आकर रक्तदान किया, तब जाकर उसकी जान बची। इस घटना ने उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया और तब से अब तक वे चार बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें