फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें अभिभावक
विज्ञापन

अभिभावकों की सतर्कता से ही बच्चे-बच्चियों को मिलेगी सुरक्षा
अजनबियों के साथ-साथ रिश्तेदारों पर भी रखें निगाह
बच्चों से रखें भावनात्मक लगाव ताकि बच्चे खुलकर कहें अपनी बात
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बालक-बालिकाओं के प्रति बढ़ती यौन हिंसा से बाल कल्याण समिति भी चिंतित नजर आ रही है। समिति के दफ्तर में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने बैठक कर इस पर विचार-विमर्श किया और अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) संतकबीरनगर के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा गया कि समिति के समक्ष जो मामले विचार के लिए आ रहे हैं उनमें से कई ऐसे होते हैं, जिनमें अपराध करने वाले बाल मन को बहकाकर उनके साथ यौन हिंसा की घटना को अंजाम देते हैं। देखा जाता है कि ऐसे मामलों में बच्चों के अभिभावकों की थोड़ी सी लापरवाही घटना का कारण बन जाती है। इसलिए समिति ने एक सुझाव जारी करने का फैसला किया। इस सुझाव में अभिभावकों को अपने बेटे-बेटियों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क व जागरूक रहने की अपेक्षा की गई है। अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि अगर गार्जियन अपने बच्चों के करीबी मित्रों पर नजर रखें तो उन्हें गलत सोहबत में जाने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा छोटे बच्चों को अगर कहीं कोई ले जा रहा हो, छू रहा हो तो उस पर विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। बालक-बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बताएं और उनसे इतना लगाव प्रदर्शित करें कि बच्चा बेझिझक अपनी बात कह सके। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि ऐसे मामलों में समाज को जागरूक करने के लिए कुछ कार्यक्रम भी कराया जाना चाहिए, जिससे कि लोगों को इसके विषय में अधिक से अधिक जानकारी हो सके। बैठक में बाल कल्याण समिति के सदस्य सत्यप्रकाश टीटू, नुजहत नसीम खानम, हनुमान, विद्यानंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें