फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवारे तक होगी सफाई

Thu, 13 Jun 2019 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बेदूला चौराहे के समीप हाइवे के किनारे फेका गया प्लास्टिक का कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्लास्टिक का कचरा हटाने के लिए अभियान चलेगा। 15 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में सभी सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्राम प्रधान, बीडीसी व वार्ड सदस्य भी इसमें सहयोग देंगे। एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव हर दिन गांवों में हो रहे सफाई कार्य की निगरानी करेंगे। अभियान पूरा होने के बाद गांवों की रेंडम जांच होगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शासन ने 30 जून से पहले गांवों को पूरी तरह से स्वच्छ बनाने का निर्देश दे रखा है। इसके लिए सफाई कर्मियों की टीम बनाकर रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगा दी गई है। 15 जून से शुरू हो रहे इस अभियान के तहत एक न्याय पंचायत क्षेत्र के सभी सफाई कर्मी एक गांव में पहुंचकर संपूर्ण सफाई करेंगे। इस दौरान गांव में प्लास्टिक का कचरा बीनने के अलावा अन्य कूड़ा और गोबर आदि को भी आबादी से दूर डंपिंग एरिया में एकत्रित कराया जाएगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को गांव की आबादी से दूर डंपिंग एरिया चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। प्लास्टिक कचरा व अन्य सभी प्रकार के कूड़ा आदि को इसी डंपिंग एरिया में एकत्रित किया जाना है। अभियान के दौरान मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक में सफाई का कार्य होना है। डीपीआरओ ने बताया कि इस अभियान में सबसे पहली प्राथमिकता प्लास्टिक कचरा को साफ करने की है। इसकी निगरानी के लिए एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व वार्ड सदस्यों को भी सक्रिय होकर सहयोग देने का आह्वान किया गया है।

ब्लाकवार भेजी गई लिस्ट
अभियान में लापरवाही न हो इसके लिए ग्राम पंचायतों में सफाई की तारीख तय कर दी गई है। निर्धारित तारीख पर ग्राम पंचायत में कौन-कौन से सफाई कार्य ड्यूटी पर रहेंगी इसका भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है। डीपीआरओ कार्यालय से इसकी सूची बनाकर सभी एडीओ पंचायतों को भेज दी गई है। एडीओ पंचायत यह सूची ग्राम पंचायत सचिवों को देकर निर्धारित तिथि पर अपने कार्यक्षेत्र वाले गांव में खुद मौजूद रहकर सफाई का निर्देश देंगे।
विज्ञापन


रेंडम चेकिंग के बाद कार्रवाई भी होगी
डीपीआरओ ने बताया कि सफाई कार्य की रेंडम चेकिंग भी होनी है। इसके लिए एडीओ पंचायत की तरफ से स्वच्छ बताए गए गांवों की अफसरों की टीम लगाकर जांच कराई जाएगी। स्वच्छ बताए गए गांव में अगर कूड़ा इधर-उधर बिखरा मिला या प्लास्टिक फेंका मिलता है तो संबंधित सफाई कर्मियों के साथ-साथ एडीओ पंचायत व सचिव की भी जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें