फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति हुई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर जलने से सात घंटे शहर में ठप रही बिजली आपूर्ति
- उमस भरी गर्मी में लोग रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के 132 विद्युत सब स्टेशन में लगा ट्रांसफॉर्मर जल जाने से सोमवार की भोर से ही शहर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सात घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तक जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन खलीलाबाद में सोमवार की भोर में करीब चार बजे ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसके साथ ही पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी के कारण लोगों की नींद में खलल पड़ी और लोग बाहर आ गए। ट्रांसफॉर्मर जलने का असर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। खलीलाबाद के दक्षिणी फीडर से जिन गांवों को बिजली की सप्लाई रही वह भी ठप हो गई। जिससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना के बाद आनन-फानन में विद्युत कर्मी इसे ठीक करने में जुट गए। एसडीओ अच्छेलाल, अवर अभियंता कृष्ण मोहन राय, कमरे आलम, विजय नंदन, मोती, अमरनाथ आदि इस कार्य में जुटे रहे। सुबह 11 बजे के करीब टाउन वन की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन टाउन दो की बिजली करीब एक बजे के बाद बहाल हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े गड़सरपार, बनकटवा, गोड़ही, नहसापार, चकदही, धरैची, दुबौली आदि गांवों में दोपहर बाद बिजली आई। शहर के महेश कुमार ने कहा कि भोर में करीब चार बजे बिजली गुल हो गई, जिसके कारण नींद में खलल पड़ी। सुबह जलापूर्ति भी प्रभावित रही। अधिशाषी अभियंता संजय कुमार सिंह ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत आने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जिसे ठीक करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी में ट्रांसफॉर्मर हीट हो जा रहे हैं जिससे दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें