धनघटा। सीएससी नाथ नगर पर शनिवार को शासन की मंशा के अनुरूप आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गय। शिविर में 156 मरीज का निशुल्क जांच और उन्हें दवा आदि दिया गया। इस दौरान 10 लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। आयुष्मान आरोग्य शिविर में सर्वाधिक मरीज खांसी, बुखार, लूज मोशन, पेट दर्द आदि के आये।
शासन के निर्देशानुसार हर महीने के चौथा शनिवार को जनपद के सभी सीएससी पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके क्रम में शनिवार को सीएचसी नाथनगर पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक राजेश कुमार चौधरी ने बताया की मेले में कुल 156 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। चेकअप के उपरांत कुछ मरीजों का ब्लड टेस्ट का सैंपल लिया गया।जांच के उपरांत उन्हें आवश्यक दवा भी उपलब्ध कराई गई। आयुष्मान आरोग्य शिविर में 10 लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक राजेश कुमार चौधरी, आयुष की डॉक्टर तृषा यदव, डॉ राजीव सिंह, डॉ निधी, फार्मासिस्ट राघवेन्द्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। संवाद