डीएम ने शराब की दुकानों पर मारा छापा
शराब की दुकानों के अस्थाई लाइसेंस देख हुए नाराज
किसी भी दुकान पर रेट लिस्ट का बोर्ड नहीं मिला
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम ने शुक्रवार को शराब की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अस्थाई लाइसेंस और रेट लिस्ट का बोर्ड न देखकर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद जिला आबकारी अधिकारी को दुकानों का स्थाई लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
डीएम रवीश गुप्त सबसे पहले बघौली स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंचे। वहां पर स्टाक रजिस्टर को चेक किया। दुकान पर रेट लिस्ट न लगे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने दुकान का लाइसेंस चेक किया तो वह अस्थाई मिला। इसके बाद डीएम अब्बासगंज और भीटिया स्थित शराब की दुकानों पर पहुंचे। वहां पर रेेट लिस्ट नहीं लगा था। इस पर डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रेट लिस्ट न होने से दुकानदार ओवररेटिंग कर सकते है। इसलिए हर दुकानों पर रेट लिस्ट जरूर होना चाहिए। इसके बाद डीएम दुर्गजोत स्थित शराब की दुकान को चेक किश्स। डीएम ने बताया कि शराब की दुकानों को चेक किया गया है। कहीं पर भी रेट लिस्ट नहीं लगा था। दुकानों को अस्थाई लाइसेंस जारी हुआ है, जो नियम विपरित है। आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि औपचारिकता पूर्ण कर सभी दुुकानों को स्थाई लाइसेंस जारी करें। इसके साथ ही दुकानों पर रेट लिस्ट का बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी कहीं रेट लिस्ट का बोर्ड नहीं मिला तो आबकारी विभाग के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।