फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

253 मामलों में से 37 का निस्तारण

विज्ञापन
धनघटा में डीएम और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ है। इस दौरान कुल 253 मामलें आए जिसमें से 37 का मौके पर निस्तारण किया गया और अन्य मामलों को संबंधित विभाग में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

  धनघटा तहसील पर डीएम और एसपी ने समस्याओं को सुना। हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा तहसील पर डीएम रवीश गुप्त और एसपी आकाश तोमर ने समस्याओं को सुना। 
  डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले मामलों का निस्तारण करने में अधिकारी कर्मचारी जरा सा भी लापरवाही न करे। समस्याओं का समाधान मौके पर जाकर त्वरित गति से करे। इस दौरान कुल 103 मामलें आए। जिसमें से 20 का निस्तारण मौके पर हुआ। इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार वंदना पांडेय, सीओ एके पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मेंहदावल तहसील पर एडीएम रणविजय सिंह ने फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 59 मामलेें आए जिसमें से नौ का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम प्रेम प्रकाश अजोर, सीओ गयादत्त मिश्र, तहसीलदार प्रियंका चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे। खलीलाबाद तहसील पर सीडीओ मदन वर्मा ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 91 मामलें आए। जिसमें से मौके पर छह का निस्तारण किया जा सका। बाकी मामलों को संबंधित विभागों में निस्तारण के लिए भेज दिया गया। इस अवसर पर सीओ रमेश कुमार, बीईओ प्रमोद त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें