फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में कराई गई शादी

विज्ञापन
मुखलिसपुर चौकी पर युवक-युवती की शादी कराई गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर चौकी पर मंगलवार को चौकी प्रभारी की पहल से दो परिवारों के बीच नया रिश्ता न सिर्फ टूटने से बच गया। बल्कि पुलिस चौकी में ही युवक-युवती की शादी कराई गई।
विज्ञापन

गोरखपुर जिला के बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मनकापार निवासी विजय बहादुर पुत्र रेखई की शादी महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदापार निवासी निर्मला पुत्री हेमचंद्र से तय थी। 10 जून को निर्धारित इस शादी के लिए तैयारी में दोनों पक्ष जुटा था लेकिन इसी बीच कुछ आपसी मतभेद के कारण शादी टूट गई। इस मामले में लड़की की पिता हेमचंद्र ने पुलिस चौकी मुखलिसपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वर पक्ष से संपर्क करके पुलिस चौकी पर बुलाया। मंगलवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुलह समझौता कराकर विवाद खत्म कराया गया। चौकी प्रभारी की पहल पर दोनों पक्ष पुलिस चौकी में ही तुरंत शादी की बात पर भी सहमत हो गए। इसके बाद निर्मला व विजय बहादुर ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया। विजय बहादुर ने निर्मला की मांग में सिंदूर भरकर विवाह की रस्म भी पूरी की। इस मौके पर मौजूद लोगों ने दूल्हा-दुल्हन के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन की इस पहल की लोगों ने खूब सराहना की। इस मौके पर हेड कांस्टेबल सादिक़ अली, राम सूरत, चंद्रवेद कन्नौजिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें