सभासद के नेतृत्व में लोगों ने सांसद को दिया ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सांसद प्रवीण निषाद रविवार को मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी डाक बंगले पर जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी बीच अचक पुरवा के सभासद के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने सांसद को ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के सर्विस रोड को मालगोदाम से सुगर मिल चौराहा रोड पर समपार फाटक तक पिच कराने की मांग की।
सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए अचक पुरवा के सभासद सीमा मिश्रा, पूर्व सभासद रूद्रनाथ मिश्रा, गौरव, अंकित, अमित, उदयभान सिंह आदि ने बताया कि गोरखपुर या मुंबई से आने वाली डाउन गाडियों को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका जाता है। कभी-कभी सुगर मिल रोड़ समपार फाटक लंबे समय तक बंद होने के कारण घंटों जाम लग जाता है। ऐसे में जो कमलापति मार्केट रोड से माल गोदाम तक रेलवे का सर्विस रोड बना हुआ है उसेे बढ़ाकर मोती चौराहे के समपार फाटक तक मिला दिया जाए जिससे लोगों को सहुलियत मिलेगी। सांसद प्रवीण निषाद ने इस मामले में संबंधित विभाग से वार्ता कर काम को पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया।