फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी खोज अभियान चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
10 से 22 जून तक चलेगा टीबी रोगी खोज अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में 10 से 22 जून तक टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने शुक्रवार को तैयारी बैठक में घर-घर जाकर टीबी रोगियों की तलाश करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे टीम के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अगर किसी को दो सप्ताह से खांसी या बुखार आ रहा है। खांसी में खून आ रहा है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी जानकारी अवश्य दें। सरकार की ओर से टीबी रोग के इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि अभियान के तहत 225000 लोगों की स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की जाएगी। इसके लिए 79 टीमें गठित की गई हैं। 18 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें