फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लोकसभा के लिए मतदान 12 मई को

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते डीएम रवीश कुमार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोकसभा सीट संतकबीरनगर के लिए मतदान 12 मई को होगा। लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होते हुई धीरे-धीरे चुनावी तैयारियों में लगे प्रशासन एकाएक सक्रियता बढ़ा दी। जिले में 1012 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


संतकबीरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तीन जनपदों से जुड़ा है। इसकी एक विधानसभा खजनी गोरखपुर जिले का हिस्सा है और एक विधानसभा क्षेत्र आल्हापुर अंबेडकरनगर जिले में है। डीएम रवीश गुप्ता ने रविवार की देर बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। प्रशासन आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएगा। जिले के तीनों एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को कुल नौ जोन व 105 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें