फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र नेताओं का हंगामा
विज्ञापन

खिलाड़ियों को सम्मानित न करने का लगाया आरोप
कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में सोमवार को विभिन्न कक्षाओं में बेहतर अंक पाने वाले टॉपर विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्र नेताओं का आरोप था कि विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित नहीं किया जा रहा है। प्राचार्य मनमानी कर रहे हैं। हंगामे की सूचना पर कोतवाल प्रदीप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और कार्यक्रम को किसी तरह से संपन्न कराया।
दिन में 11 बजे के करीब कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह शुरू हुआ। समारोह चल रहा था कि छात्र संघ अध्यक्ष अंशुमान सिंह पहुंच गए। छात्रों ने कार्यक्रम में हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष अंशुमान सिंह का आरोप था कि विश्वविद्यालय स्तर पर तमाम तरह की खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। प्राचार्य से इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने की बात कही थी, लेकिन प्राचार्य ने उस पर ध्यान नहीं दिया। हंगामा कर रहे छात्र नेताओं को समझाने प्राचार्य डॉ. डीडी सिंह पहुंच गए तो छात्र नेताओं ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद प्राचार्य और छात्र नेताओं में तीखी नोकझोंक हुई। प्राचार्य डॉ. डीडी सिंह ने कहा कि छात्र नेताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 टॉपर हुए सम्मानित
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न कक्षाओं के 38 टॉपरों को पूर्व कुलपति प्रोफेसर राम अचल सिंह ने सम्मानित किया। पूर्व कुलपति रामअचल सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत एवं निरंतर प्रयत्न से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. डीडी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. विजय कुमार मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मंजू मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रख कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉ. रामसोच यादव, डॉ. गणेश श्रीवास्तव, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. हेमंत गौतम, डॉ. अमर नाथ पांडेय, नेहा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें