दंपती समेत सात पर जालसाजी का केस दर्ज
महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस ने सोमवार को अलीनगर में स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक की तहरीर पर एक ही परिवार के सात लोगों पर जालसाजी, गाली-गुप्ता सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
न्यायालय को दिए गए प्रर्थना पत्र में अलीनगर में स्थित बुद्घिराजी देवी बृजलाल यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र नाथ दहिवाल ने बताया कि एक जमीन में दो लोगों से वर्ष-2008 में विद्यालय के नाम से बैनामा कराया था। विद्यालय की बैनामा शुदा भूमि का कुछ हिस्सा श्रीभागवती देवी पत्नी जानकी देवी, सतीश चंद्र, उमेश चंद्र पुत्र जंग बहादुर, जानकी प्रसाद, सुनील, संजय व अमित ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर दूसरे को फर्जी ढंग से 30 दिसंबर 2014 बैनामा कर दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उसे जानमाल की धमकी मिल रही है। एसओ महुली शैलेंद्र राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर श्रीभागवती देवी सतीश चंद्र, उमेश चंद्र, जानकी प्रसाद, सुनील, संजय व अमित के खिलाफ केस दर्ज का जांच शुरू कर दी गई है।