फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहः एक-दूजे के हुए 133 जोड़े

Tue, 11 Dec 2018 11:16 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम मंगलवार को बनियावारी स्थित एक मैरेज हाल में संपन्न हुआ। इसमें 133 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें 119 हिंदू व 14 मुस्लिम जोड़े शामिल हैं। नव दंपतियों को प्रदेश के ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम व चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, धनघटा विधायक श्रीराम चौहान व अफसरों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से विवाह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विवाह परिसर को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया था। परिसर के अगले हिस्से में हिंदू जोड़ों को जहां पुरोहितों ने विधि विधान से विवाह कराया, वहीं पिछले हिस्से में मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़ाया। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि मख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक दंपती पर कुल 35 हजार रुपये खर्च होना है। इसमें से 20 हजार रुपये दुल्हन के खाते में जमा कराया जाएगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये गृहस्थी के सामान पर खर्च किया गया। पांच हजार रुपये बरातियों व घरातियों के स्वागत व खान पान पर खर्च हुआ।
मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल जिन दंपतियों के पास पक्का मकान नहीं है, उन्हें आवास योजना का भी लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी को उज्ज्वजा योजना के तहत गैस कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना के तहत परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ मिलेगा। खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सभी अभिभावकों का सपना होता है कि उनके पाल्य की शादी बड़े धूमधाम से हो, सामूहिक विवाह कार्यक्रम इस दिशा में सरकार की तरफ से उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

इस दौरान धनघटा के विधायक श्रीराम चौहान, मंडलायुक्त अनिल सागर एडीएम रणविजय सिंह, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय, त्रयंबक नाथ त्रिपाठी, मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे, दयाराम, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, श्याम करन सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, दीनदयाल सिंह, ईओ नगर पालिका खलीलाबाद बीना सिंह, समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या, पीडी प्रमोद कुमार यादव, डूडा की पीडी अरुणाभा, अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें