मटिहना में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान
फोटो
अमित जैन को बनाया गया स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों के सहयोग से मटिहना वार्ड में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रैली निकाल कर लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के अमित जैन को स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया।
चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में खलीलाबाद को अव्वल लाने में सभी का सहयोग जरूरी है। इसके लिए खुले में शौच न करें। प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें। घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा रोड पर न फेंकें। कूड़ा-कचरा को नगर पालिका की गाड़ी आने पर उसमें डाल दें। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर रखने में सभी का सहयोग जरूरी है। ब्रांड अंबेसडर बनाए गए अमित जैन ने कहा कि नगर पालिका ने जो जिम्मेदारी दी है वह उसका निवर्हन करेंगे। लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर ईओ बीना सिंह, डॉ अशोक चौधरी, डॉ विजय गुप्ता, देवेश चड्ढा, सभासद शैलेश कुमार डब्बू, राहुल विश्वकर्मा, सभासद विपिन जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।