फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे देश में ऑनलाइन उत्पाद बेच सकेंगे जिले के किसान
विज्ञापन

सीधे किसानों के खाते में जाएगी धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत जिले के किसानों को पूरे देश के किसी भी मंडी में अपना उत्पाद बेचने की ऑनलाइन सुविधा खलीलाबाद मंडी समिति में उपलब्ध कराई गई है। इससे जिले के किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मंडी समिति सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि देश में 585 तथा प्रदेश में मात्र 100 मंडी को ही यह सुविधा उपलब्ध है। जिले में कुछ ऐसे भी प्रगतिशील किसान हैं जो सामान्य से अधिक गुणवत्ता का खाद्यान्न उत्पादन करते हैं। निश्चित रूप से ऐसे उत्पाद का वे बेहतर दाम भी चाहेंगे। सरकार ने ऐसी सुविधा किसानों को उपलब्ध कराई है, जिसमें खलीलाबाद मंडी समिति भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सबसे पहले मंडी समिति में किसान को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। किसान को इसके लिए खतौनी, आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक नंबर उपलब्ध कराना होगा। इसमें यह भी सुविधा है कि किसान अपने उत्पाद का मूल्य स्वयं निर्धारित कर सकेगा। देश के किसी भी मंडी में उत्पाद के मूल्य से सहमत होेने पर व्यापारी धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से किसान के खाते में भेजेगा तथा क्रेता खलीलाबाद मंडी से माल स्वयं मंगवा लेगा। मंडी समिति की ओर से किसानों को उनके उत्पाद की नीलामी की सुविधा भी दी गई है। नीलामी की बोली से संतुष्ट होेने पर ही किसान का माल बेचा जाएगा। यह समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन कराई जाएगी। मंडी सचिव ने बताया कि किसान को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक ही बार करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 14 तारीख को मंडी में किसान गोष्ठी होती है। यहां किसान ी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें