फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रो का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा मित्रों ने अपना आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रखा। जूनियर हाईस्कूल में धरने पर बैठे शिक्षा मित्रों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षा मित्रों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों को दिया। शिक्षा मित्रों ने सरकार से समान कार्य समान वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए गए शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था, जिससे शिक्षा मित्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। शिक्षा मित्र पिछले 16 वर्षों से प्राथमिक विद्यालयो में शिक्षण कार्य कर रहे है। शिक्षा मित्रों के आगे अधिक उम्र हो जाने के कारण अब रोजगार जैसा कोई विकल्प नहीं बचा है, जबकि समस्त शिक्षा मित्र स्नातक और बीटीसी योग्यताधारी हैं। शिक्षा मित्रों के सामने अब कोई रास्ता नहीं बचा है। उनके सामने करो या मरो की स्थित उत्पन्न हो गई है।
कैबिनेट ने पांच सितंबर को 10 हजार मानदेय देने का प्रस्ताव पारित कर दिए, जो किसी भी शिक्षा मित्र को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों को सम्मान जनक मानदेय दिया जाए। कहा कि अब वे अपना आंदोलन और तेज करते हुए जल्द ही दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे। इस अवसर पर बृजेश चौधरी, रमाकांत मौर्य, महिमा मिश्रा, दयाराम मौर्य, आशीष शुक्ला, श्रवण यादव, माही मिश्रा, राजेश शर्मा, नितेश सिह, महेंद्र यादव, विजय प्रताप सिंह, अनुज सिंह, दुर्गा यादव, चंद्रकांत, अभय सिंह, संजय पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें