फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं भी चौकीदार संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए प्रधानमंत्री
विज्ञापन

फोटो सहित
कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, गिनाईं प्राथमिकताएं
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मगहर कबीरचौरा पर मैं भी चौकीदार संवाद में कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सेतवान राय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जुड़े। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि सवा सौ करोड़ देशवासियों के बराबरी की बात करनी है। उन्होंने कहा कि मुझे मेरी सेना पर भरोसा है। सेना के अनुशासन, विश्वास, सामर्थ्य पर भरोसा है, इससे उनको ताकत मिली। मेरी प्राथमिकता चुनाव नहीं देश है। जिन्होंने देश को लूटा है, उनको पाई-पाई लौटाना पड़ेगा। देश में ईमानदारी का माहौल बन रहा है। ईमानदारों का सम्मान करना चाहिए, जो गलत करता है वह किसी भी हालत में बचना नहीं चाहिए। देश लूटने वाले बचने नहीं चाहिए और मैं वादा करता हूं कि यह मैं करुंगा। इच्छाशक्ति ऐसा हो कि हमें अब पिछड़ा नहीं रहना है। हमें विकसित होना पड़ेगा। देश को समृद्ध बनाने के लिए हमें देश में माहौल बनाना है। अंतरिक्ष में जाकर हमने पराक्रम किया है। जीवन के हर क्षेत्र में देश विकसित हो रहा है। पहली बार मतदान करने वालों का स्वागत करें। जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि इस संवाद से कार्यकर्ता उत्साहित हैं और फिर मोदी को लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश विकास के पथ पर चलकर ईमानदार सरकार को चुनने के लिए आगे बढ़ चुका है। संवाद में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे, चैयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, संगीता वर्मा, जगदंबा श्रीवास्तव, राजेश सिंह, राकेश मिश्रा, अत्रिमुनि राय, अनिल पांडेय, मंटू राय, दयाराम, गणेश पांडेय, आनंद त्रिपाठी, विस्तारक अभिषेक जायसवाल, धनंजय पांडेय, गुड्डू वर्मा, सन्नी, शैलेश श्रीवास्तव, सचिन राय, पीयूष सिंह, किरन प्रजापति, अंकुर पांडेय, दिनेश पांडेय, त्रिभुवन गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, चंदन वर्मा, राहुल कन्नौजिया, महेश पांडेय, अश्वनी चौरसिया, शंभू निषाद, गीता देवी, रजनी पांडेय, गुड्डी, संतोष गुप्ता, गौरव निषाद, हरिकेश चौरसिया, अतुल और रविंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें