फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण और बूथों की व्यवस्था दुरूस्त कर लें

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथों की व्यवस्था कर लें दुरूस्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी दी

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए नामित नोडल प्रभारी अपने कार्यों की समयसारिणी बना लें। तय समय से कार्य पूरा करें। मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण, बूथों और सुरक्षा बलों के रुकने वाले जगह की तैयारी को देख लें।ये निर्देश डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने दी। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि अधिकारी आयोग के निर्देशों को समझ लें और संदेह होने पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी से चर्चा कर लें।कार्मिक प्रभारी/सीडीओ मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित कर लें। पीठाशीन अधिकारियों को ड्यूटी पत्र वितरित कर दिया जाए। प्रशिक्षण स्थल पर मतदान संबंधी वीडियो दिखाने, सैद्घांतिक एवं व्यवहारिक जानकारी देने तथा छोटे-छोटे समूह में ईवीएम और वीवी पैट संचालन का अभ्यास कराने की व्यवस्था की जाए। प्रशिक्षण स्थल पर टेंट, शुद्घ पेयजल, ओआरएस पैकेट तथा परिचय पत्र आदि उपलब्ध रखा जाए। इस बैठक में प्रेक्षक व्यवस्था, स्टेशनरी, वाहन, शिकायतों का निस्तारण, डाक मतपत्र, व्यय अनुवीक्षण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सूचना का आदान प्रदान, दूर संचार व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने निर्देश दिए कि मतदाता शिक्षा एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कराए जा रहे कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रतिदिन शाम चार बजे तक डीपीआरओ को उपलब्ध करा दें। बैठक का संचालन उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने किया। इस दौरान सीडीओ हाकिम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, एसडीएम एसपी सिंह, प्रेमप्रकाश अजोर, राजनारायण तिवारी, पीडी प्रमोद कुमार यादव, रविंद्र नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रशेखर यादव समेत सभी प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे बूथों का सत्यापन
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्ता ने सभी मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी, रैंप, शौचालय, मार्ग आदि के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। इस हफ्ते में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को इसके लिए क्षेत्र में भेजा जाएगा। जिन इंटर कॉलेजों में सुरक्षाकर्मियों के रुकने की व्यवस्था की गई है वहां पेयजल, शौचालय, बिजली, पंखा आदि की व्यवस्था डीआईओएस के जिम्मे है।
विज्ञापन


ईवीएम का होगा रेंडमाइजेशन
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम का पहला रेंडमाइजेशन 30 मार्च तथा दूसरा 28 अप्रैल को किया जाएगा। कर्मचारियों के ट्रेनिंग के लिए ईवीएम और वीवी पैट अलग रखी जाएगी। इसकी तैयारी के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें