फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में शादी से लौट रहे जीजा की मौत, छह घायल
विज्ञापन

धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर रुपिन गांव के पास कार और ट्रक में हुई टक्कर
डेबरी गांव में सहजनवां की सीहापार गई थी बारात
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर रुपिन गांव के पास शुक्रवार सुबह कार और ट्रक में हुई टक्कर में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई। तीन किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। सीएचसी मलौली में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक बालक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे पीजीआई लखनऊ ले जाया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के डेबरी गांव के पूर्व प्रधान अंगद यादव के छोटे भाई संजय की शादी के लिए बृहस्पतिवार को गोरखपुर जिले के सहजनवां के सीहापार में बारात आई थी। बारात में अंगद के जीजा दयाराम यादव निवासी अशरफपुर, 10 वर्षीय शिवम पुत्र अंगद निवासी डेबरी, 15 वर्षीय गुड़िया पुत्री रामअशीष निवासी डेबरी, आठ वर्षीय अंशिका पुत्री रामू निवासी डेबरी, 22 वर्षीय शिवम सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह निवासी सेमरी जिला गोंडा, 24 वर्षीय प्रियंका पुत्री दयाराम निवासी अशरफपुर और 45 वर्षीय सीमा पत्नी मनोज निवासी गोरखपुर गए हुए थे। ये लोग एक कार में सवार होकर शुक्रवार की भोर में घर लौट रहे थे। रुपिन गांव के पास उनकी कार एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। दयाराम की मौके पर मौत हो गई। शिवम सिंह की हालत नाजुक होने पर पीजीआई लखनऊ में ले जाया गया है। शेष घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें