फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा की तैयारी तेज, पोखरों की हुई सफाई

Sat, 10 Nov 2018 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम में साफ-सफाई कराते ग्राम प्रधान नरेंद्रनाथ भारती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छठ पूजा 12 नवंबर से शुरू हो रहा है। कार्तिक शुक्ल षष्ठी को निर्जल व्रत रहकर महिलाएं भगवान सूर्य की उपासना करेंगी और सप्तमी की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत पूरा होगा। छठ पूजा में संतानवती महिलाएं सायंकाल और भोर में सरोवर अथवा नदी के किनारे पानी के अंदर खड़े होकर भगवान सूर्य को दूध-जल से अर्घ्य देंगी तथा सात प्रकार के फलों से पूजा अर्चना कर अपने संतान की उन्नति और परिवार के कल्याण की प्रार्थना करेंगी। पर्व को लेकर जनपद में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

डाला छठ के नाम से पूर्वांचल में तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रसिद्ध त्योहार के लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। इस व्रत में महिलाएं पंचमी को एक वक्त बिना नमक के भोजन करती हैं। षष्ठी को निर्जल व्रत रहकर सायंकाल नदी-सरोवर के जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं तथा सूर्य भगवान को विविध प्रकार के पकवानों का भोग लगाती है। रात भर जागरण होता है, सप्तमी को भोर में पुन: उसी स्थान पर जल में खड़ेे होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है तथा फल, मिष्ठान और पकवान आदि अर्पित करती हैं। छठ पर्व को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। नदी और पोखरों के किनारे बनी छठ वेदियों की साफ-सफाई शुरू हो गई है। शहर के समय जी स्थान पोखरा, सुगर मिल पोखरा आदि जगहों पर साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा बाजारों में भी छठ पर्व को लेकर तैयारी तेज है।

चेरयमैन ने पोखरे का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। छठ पर्व को लेकर शहर के समय जी स्थान के पास स्थित पोखरा का शनिवार को नगर पालिका के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रकाश की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। चेयरमैन ने बताया कि छठ पर्व को देखते ही पोखरे की सफाई कराई गई है। जलकल की मदद से पोखरे में पर्याप्त पानी भरा गया है। यहां पर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। सफाई समेत अन्य कार्यों के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। चेयरमैन के साथ विनोद जायसवाल, असलम खां, सुनील प्रजापति, मुन्ना पांडेय, अश्वनी चौरसिया, रविंद्र यादव, अवधेश चौरसिया और उमेश समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन


तामेश्वरनाथ धाम में छठ पूजा की तैयारियां तेज
हरिहरपुर। ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम में छठ पूजा के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्रती महिलाओं के परिजनों ने पोखरे के किनारे बेदी का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई का कार्य जोरों पर है। ग्राम प्रधान नरेंद्रनाथ भारती ने बताया कि धाम में दूर-दराज से आने वाली व्रती महिलाओं और उनके परिजनों के ठहरने का भी इंतजाम किया गया है। साथ ही उनके भोजन का भी प्रबंध व्यवस्थापक के जरिए कराया जाएगा। छठ पर्व के दिन भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। परिसर में रोशनी के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था कमेटी द्वारा की गई है। परिसर की सफाई के लिए नगर पंचायत मगहर व नगर पालिका खलीलाबाद के सफाई कर्मचारी सहयोग दे रहे हैं। ग्राम प्रधान ने खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा व मगहर के चेयरमैन को व्यवस्था में सहयोग करने के लिए आभार जताया। नरेंद्रनाथ भारती ने बताया कि 13 नवंबर की शाम डूबते सूर्य को व 14 की सुबह उगते सूर्य को व्रती अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें