फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर की सड़कें गड्ढे में तब्दील

विज्ञापन
टूटी पड़ी सड़क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की कई सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे में फंसकर लोग गिर रहे है और चोटिल हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि शासन ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

शहर के मुखलिसपुर तिराहे से मेंहदावल तिराहे की ओर जाने वाली सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए है। वर्तमान समय में दुर्गा पूजा के चलते कई स्थानों पर आधी सड़क ब्लॉक हो गई है, ऐसे में दिक्कत और बढ़ गई है। इसी तरह से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे बन गए है। इस सड़क से बाइक सवार और रिक्शा सवार लोगों का गुजरना खतरे से खाली नहीं है। मोती चौराहे से सुगर मिल तक सड़क के बीचोबीच गड्ढे बने हैं जो लोगों के लिए मुसीबत हो गए हैं। बदहाल सड़कों को ठीक कराने की दिशा में प्रशासन ध्यान नही दे रहा है। विधियानी मोहल्ले मेें भी सड़क जर्जर है। नेदुला चौराहे से सेंट बेसिल्स मार्ग पर भी गड्ढों की भरमार है। शहर के निवासी दिलीप कुमार, महेश कुमार, रविंद्र कुमार आदि ने कहा कि सड़क बेहद खराब है। आवागमन करने में बेहद कठिनाई हो रही है। प्रशासन रास्ते पर ध्यान नही दे रहा है। कई लोग चोटहिल हो चुके है। गाडिय़ा खराब हो जा रही है। इन लोगों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन सड़कों के मरम्मत को लेकर किसी का ध्यान नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें