अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान दीनदयाल का सपना
- भाजपा कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में याद किए गए पंडित दीनदयाल
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गई । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए बूथों के सत्यापन और मतदाता पुनरीक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की।
गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो, तभी देश का विकास होगा। उनका यह सपना भाजपा साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ कर गरीबों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कर दिया है। विधायक धनघटा श्रीराम चौहान ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब गरीबों का विकास हो। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार तमाम योजनाएं शुरू की है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, जिला प्रभारी सकलदीप राजभर, सज्जन मणि, प्रदीप कन्नौजिया, हेमंत चतुर्वेदी, श्याम सुंदर वर्मा, गणेश पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी, अंबरीष राय मंटू, बब्बन शर्मा, जगदम्बा श्रीवास्तव, अनिरुद्ध निषाद, दयाराम, आनंद त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्र, दुर्गा पांडेय, सारवती ,धनंजय पांडेय, महेंद्र दूबे, अनिल पांडेय, हरिकेश चौरसिया, राममिलन दूबे, दयाराम मिश्र, घनश्याम गुप्ता, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, निरंजन लोहिया आदि लोग मौजूद रहे।
-------------
पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई
संतकबीरनगर। कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खलीलाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत मगहर के पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विषम परिस्थितियों में भी अपने साहस और धैर्य को कभी नहीं छोड़ा। मुख्य वक्ता आचार्य शैलेष श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के वैचारिक क्रांति द्वारा व्यक्ति से परिवार और समाज से राष्ट्र तथा राष्ट्र से सृष्टि को जोड़ने की संकल्पना की। इस अवसर पर कुबेर जी, अंशिका पांडेय, अविनाश कुमार, निखिता त्रिपाठी, श्वेता मौर्या, प्रदीप यादव, शिवम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।