जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि जनपद में बारिश नहीं होने से खरीफ की फसल सूखे की भेंट चढ़ गई है। किसानों और आम जनमानस में त्राहि-त्राहि मची हुई है। यही नहीं, भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इससे हैंडपंप सूखते जा रहे हैं और पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
जिले की नहरों में भी पर्याप्त जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस परिस्थिति में जिले को तत्काल सूखा ग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने नहरों में आखिरी छोर तक पानी पहुंचाने और इंडिया मार्क हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
राजकीय ट्यूबवेलों को पूरी क्षमता से चलाने एवं विद्युत आपूूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही किसानों से लगान और अन्य देयों की वसूली तत्काल रोका जाए। किसानों को आर्थिक मदद की व्यवस्था करे।
इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, महासचिव राजमन यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, राजेश पांडेय, वेद प्रकाश यादव, जावेद अहमद, इंदल यादव, केडी यादव, जावेद अख्तर, श्रीराम यादव, रमेश चंद यादव, राम निवास यादव, जय प्रकाश यादव, ऊषा देवी, प्रमुख मनोज राय, ऋषि यादव, जावेद अहमद, हरिकेश चौरसिया, ओम प्रकाश यादव रविंद्र यादव, उपेंद्र कुमार, श्री नारायण कौशिक समेतम अन्य मौजूद रहे।