संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में जिले को प्रदेश में सातवां स्थान मिलने पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।
उन्होंने न समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करेगें। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है। इसलिए अधिकारी प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को प्रतिदिन पोर्टल पर देखे और उसका निस्तारण करें।
उन्होंने सहायक निबंधक स्टांप, जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, खाद्य एवं औषधि अधिकारी मंजूषा सिंह, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी बृजेंद्र कुमार, बीडीओ पौली दीपक सिंह, बीडीओ बघौली चंद्रशेखर प्रसाद, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिशिर श्रीवास्तव, सीओ खलीलाबाद रमेश कुमार, सीओ धनघटा, थानाध्यक्ष धनघटा, महुली, खलीलाबाद, बखिरा, धर्मसिंहवा, मेंहदावल एवं महिला थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर से सम्मानित किया।