फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

विज्ञापन
मायावती
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। बसपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पार्टी के संसदीय कार्यालय पर पार्टी सुप्रीमो मायावती का 62 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान केक काट कर कार्यकर्ताओं में वितरण किया गया। साथ ही मिठाई बांटी गई। इस दौरान बसपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

बसपा जोनल कोआर्डीनेटर डा. बलिराम ने कहा कि बसपा सुप्रीमो लगातार गरीबों, मजलूमों के हित में कार्य कर रही है। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी है कि आगामी लोकसभा में सफलता के लिए अभी से जुट जाए। पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। बसपा सुप्रीमो सूबे की चार बार सीएम बनी। बसपा कार्यकाल में कानून व्यवस्था और विकास कार्य तेजी के साथ हुए। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, जंगलराज कायम हो गया है। आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है और जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो गई। पूर्वांचल में बीमारियों की भरमार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यकर्ता बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को सफलता मिल सके। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र राव ने कहा कि बसपा ही सर्व समाज के हित में कार्य करती है। इस दौरान मोती लाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, अनिल त्रिपाठी, नीलमणि, कौशल चौधरी, मोहिबुल्लाह खान, हेमंत तिवारी, झिनकान प्रसाद, अर्चना महातम, डब्बू, अखिलेश चौधरी, आदित्य सिंह, नविजय कुमार, राजेश कुमार, गौरव, शैलेष कुमार, केशरीलाल, कुलदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें