फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कीटनाशकों के 14 नमूने लिए, दो दुकानदारों को नोटिस

Wed, 14 Jan 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उर्वरक की दुकान की जांच करते जिला कृ​षि अ​​धिकारी-स्रोत कृ​षि विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार को जिले में कीटनाशक खरपतवार नाशक दवाओं के प्रतिष्ठानों की जांच के लिए कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक छापामारी की। इस दौरान कुल 36 दुकानों की जांच की गई। साथ ही दो दुकानों को नोटिस 14 और कीटनाशकों के 14 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि तहसील धनघटा में कुल 15 दुकानों की जांच की गईद्व जिसमें से तीन कीटनाशक दवा के नमूने ग्रहण किए गए। तहसील खलीलाबाद में कुल 11 दुकानों का निरीक्षण कर नौ कीटनाशक दवाओं के नमूने ग्रहण किया गया। तहसील मेंहदावल में 10 दुकानों का निरीक्षण करते हुए दो नमूना ग्रहण किया गया।
दो दुकानदारों को निरीक्षण के दौरान अभिलेख अपूर्ण रखने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। इसमें किसान बीज भंडार नौवागांव एवं मौर्य बीज भंडार बाघनगर शामिल है। उन्होंने बताया कि जिन दुकानों की जांच की गई, उनमें मौर्य बीज भंडार, नौवाबाग, किसान बीज भंडार नौवाबाग, हजरत खाद भंडार सेमरियावां, नुरुल खाद भंडार सेमरियावां, अबसार खाद भंडार, ज़माल खाद भंडार, मौर्य बीज भंडार बाघनगर, चौधरी कृषि विकास केंद्र बाघनगर, कृषि सेवा केंद्र बाघनगर, किसान बीज भंडार बाघनगर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया गया ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए प्रेषित किया जाएगा। नमूने का परिणाम अमानक मिलने पर कीटनाशक एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें