फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

161 में से सिर्फ 14 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
161 में से सिर्फ 14 मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

- जिले के तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 161 मामले आए और उसमें से सिर्फ 14 मामलों का निस्तारण हो सका। बाकी मामले संबंधित विभागों को भेज दिए गए।
विज्ञापन

धनघटा तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने की। रामपुर गांव निवासी माधुरी पत्नी राम सुमिरन ने प्रार्थना पत्र देकर जमीन संबंधित विवाद का निस्तारण किए जाने की फरियाद की। गायघाट गांव निवासी परमेश्वर ने जमीन की पैमाइश लेखपाल के द्वारा न किए जाने का आरोप लगया। डिहवा गांव निवासी रामभरोस ने प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त दिए जाने की मांग की। मडपौना गांव निवासी सावित्री ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की। कुल 45 मामले आए। जिसमें से पांच मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। वहीं, खलीलाबाद तहसील में नायब तहसीलदार हरिराम यादव ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 50 मामले आए और दो का निस्तारण हुआ। मेंहदावल तहसील पर तहसीलदार निशा यादव ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 66 मामले आए और सात का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें