फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

अब तक 2894 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
40 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को आई रिपोर्ट में जिले में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1712 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2894 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में पांच, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, बेलहर कला क्षेत्र में दो, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में चार व अन्य जिले के एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2894 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 115 लोग एक्टिव हैं। 2739 लोग ठीक हो चुके हैं। 3238 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन

फोटो सहित
कोरोना संक्रमण से फिर बेपरवाह दिखने लगे लोग
मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग भूले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही लोग बेपरवाह दिखने लगे हैं। न तो मास्क का उपयोग कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। वह भी तब जबकि त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को आगाह किया है तो इसका कितना प्रभाव पड़ेगा, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले वर्तमान में काफी कम हो गए हैं। ऐसे में लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में भीड़-भाड़ के बीच लोग बगैर मास्क के दिख रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्लाह खान ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश काफी महत्वपूर्ण है। लोग घरों से मास्क लगाकर ही निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से काबू में नहीं है। व्यापारी नेता श्रवण अग्रहरि ने कहा कि त्योहार का सीजन चल रहा है। भीड़-भाड़ बढ़ गई है, ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बगैर मास्क के न निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें