फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना दिया

विज्ञापन
अपनी मांगो को लेकर जिविनि कार्यालय पर धरना देते माध्यमिक शिक्षक संघ के लोग। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना दिया
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर 18 सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकरियों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। धरना दे रहे शिक्षकों ने डीआईओएस पर गंभीर आरोप लगाए। धरने के बाद शिक्षकों ने डीएम को 18 सूत्री मांगपत्र दिया।
जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि डीआईओएस भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। शिक्षक संगठनों की ओर से उठाई जा रहीं समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। आर्थिक लाभ के चक्कर में विद्यालयों में प्रायोजित विवाद खड़ाकर आपस में लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बावजूद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वर्ष 2019 व 2020 में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बकाया पारिश्रमिक का भुगतान करने व बस्ती व सिद्धार्थनगर कोषागार में जमा जीपीएफ की धनराशि ब्याज सहित वापस लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय का व शिक्षक-शिक्षणेतर कर्मचारियों के बकाया एरियर का भुगतान भी नहीं कर रहे है। कहा कि जनपद के 34 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से कक्षा-आठ तक के छात्र/छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। धरने को प्रांतीय मंत्री नरेंद्र सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकण्डेय सिंह, मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह, महेशराम, श्रीराम मौर्या, विनय कुमार चौधरी, ब्रजेश पांडेय, संत मोहन त्रिपाठी, मनीराम चौधरी, प्रवीण त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान विंध्याचल सिंह, जयचंद्र यादव, विजय यादव, गोपालजी सिंह, विनोद चैरसिया, भूपेंद्र कुमार, महेश्वर सिंह, राम नरायन पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम के नेतृत्व में समिति का गठन किया
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया कि 18 सूत्री मांगों पर वार्ता करने के लिए डीएम दिव्या मित्तल ने एडीएम व डीआईओएस के नेतृत्व में समिति का गठन किया है। यह समिति शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से वार्ता करेगी, और समस्याओं का हल निकालकर डीएम को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें