फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान के घर पर चढ़कर गाली-गलौज, 14 पर केस

Sat, 25 Oct 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के माझा खड़कपुर के प्रधान के घर पर शनिवार की शाम उनके विपक्षी लाठी-डंडा लेकर चढ़ गए और गालीगलौज करने लगे। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 14 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मझा खड़कपुर गांव की प्रधान कांति देवी का कहना है कि शुक्रवार को गांव निवासी एक व्यक्ति को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।
उसने इस मामले में उनके घर के लोगों को आरोपी बना दिया। इसी रंजिश में आरोपी के पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर प्रधान के दरवाजे पर चढ़ गए और पूरे परिवार को बाहर निकलने के लिए ललकारते हुए अपशब्द कहने लगे। चौकी प्रभारी नंदू गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के 14 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें