फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक-दूजे के हुए 135 जोड़े, लैंगिंक समानता की दिलाई शपथ

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े :स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन मंगलवार को सियरा सांथा स्थित एक मैरिज हाॅल में हुआ। इस दौरान 135 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया। इसमें 132 जोड़े हिंदू और तीन जोड़े मुस्लिम दांपत्य सूत्र में बंधे। विवाहित जोड़ों को लैंगिंक समानता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख हैंसर कालिंदी चौहान व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है, जो शादी का खर्च स्वयं नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री द्वारा गरीब लड़कियों की शादी के लिए अच्छी पहल है, और अब कोई भी गरीब परिवार अपनी लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नहीं महसूस करेगा, क्योंकि इसमें शादी का पूरा खर्च सरकार उठाती है।

विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब के बेटियों की शादी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की आकांक्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी के जन्म से शादी होने तक की जिम्मेदारी उठा रही है।
विज्ञापन

विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं से जरूररतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के 135 जोड़ों का, जिसमें 132 जोड़ों का हिंदू धर्म की परंपरा एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ गायत्री परिवार के आचार्य एवं पंडितों के द्वारा संपन्न कराया गया तथा तीन जोड़े मुस्लिम धर्म की परंपरा के अनुसार मौलवी एवं काजी द्वारा निकाह कराया गया। उन्होंने बताया कि उपहार स्वरूप लड़की के खाते में 60 हजार रुपये सहित पायल, बिछिया, बर्तन सेट, वर-वधू को कपड़ा आदि दिया गया।

इस दौरान सत्यपाल पाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, कपिलदेव कन्नौजिया, अशोक यादव, हैप्पी राय, राजेंद्र राय, शक्तिमणि त्रिपाठी, भूपेंद्र तिवारी, कन्हैया वर्मा, संजय सिंह, रुद्रनाथ मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें