फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉटा फीडिंग में प्रशासन ने लगाई पूरी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में 175500 किसानों का फीड हो रहा डॉटा
विज्ञापन

- हर ब्लाक से साढ़े उन्नीस हजार किसानों का डॉटा हो रहा फीड
- रात भर चल रहा है फीडिंग का कार्य, 120 कम्प्यूटर लगाए गए हैं
- जिले में एक लाख से अधिक किसान पा सकते हैं पहली किस्त
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए जिले में प्रथम चरण में 175500 किसानों का का डॉटा फीड कराया जा रहा है। इसके लिए सभी नौ ब्लाक मुख्यालय, तीन तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर कुल मिलाकर 120 कम्प्यूटर लगाए गए हैं। डॉटा फीडिंग का यह कार्य 24 घंटे कराया जा रहा है। इस कार्य को पूरा कराने के लिए सभी विभागों के कर्मचारी लगाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जुटी केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का प्रथम किस्त हर हाल में फरवरी महीने में पात्र किसानों के खाते में भेजने के लिए प्रयासरत है। इस कार्य को समयबद्घ तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी लग गई है। सीडीओ नोडल अफसर बनाए गए हैं तो डीएम व कमिश्नर लगातार जानकारी ले रहे हैं। जिले के नोडल अफसर/सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि इस जिले में सभी नौ ब्लाकों से साढ़े उन्नीस हजार किसानों का डॉटा (कुल एक लाख पचहत्तर हजार पांच सौ) प्रथम चरण में नेशनल पोर्टल पर अपलोड कराने का लक्ष्य है। बुधवार की दोपहर तक इनमें से सवा लाख किसानों का डॉटा फीड भी हो चुके थे। शेष बचे डॉटा को भी देर रात तक अपलोड कराने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी ब्लाक मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों, कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अलावा एक प्राइवेट एजेंसी के 17 कम्प्यूटर (कुल 120 कम्प्यूटर) कार्य में लगाए गए हैं। गोरखपुर में 24 तारीख को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से इसकी शुरूआत होनी है। जिले से प्रदेश के पोर्टल पर अपलोड कराए गए सवा लाख डाटा में से करीब 80 हजार डॉटा अपूव्ड होकर नेशनल पोर्टल पर अपलोड भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने ली जानकारी
बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण करने जिले में आए मंडलायुक्त अनिल सागर ने भी किसान सम्मान निधि के लिए डॉटा फीडिंग की जानकारी ली। उन्होंने इस जिले के अफसरों के बेहतर कार्य कुशलता पर प्रसन्नता जताई। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि जांच में त्रुटिपूर्ण व गलत आवेदकों को आसानी से छांट लिए जाने के चलते डॉटा पोर्टल पर अपलोड करने में सुविधा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें