फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति की बैठक को लेकर शुरू हुईं चर्चाएं..

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीर की धरती का चुनावी माहौल गरमा गए केशव
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद टिकट को लेकर तेज हुई चर्चाएं
सांसद ने बैठक को बताया शानदार, अपने लिए खास
दूसरे दलों के समर्थक भी चुनावी चर्चाओं में हुए मशगूल
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने में भले ही वक्त है, लेकिन रविवार को भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक के साथ ही इसकी चर्चाएं जरूर तेज हो गईं हैं। दो पड़ोसी जनपदों तक फैली संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए प्रमुख दावेदारों पर भी बात होने लगी है। सांसद शरद त्रिपाठी ने इसे अपने लिए पहली सफलता बताकर विरोधी खेमे की हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिले की एकमात्र लोकसभा सीट तथा तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। खलीलाबाद नगर पालिका व मगहर नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में इस सफलता को दोहराने का दबाव है। अगले साल होने वाले चुनाव के लिए भाजपा समेत सभी दलों के दावेदार तैयारी में भी जुटे हैं। रविवार को हुई भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक और इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन ने माहौल में कुछ गर्मी ला दी है। इस लोकसभा सीट की पांच में से एक विधानसभा क्षेत्र खजनी पड़ोसी जनपद गोरखपुर तथा दूसरी आल्हापुर जिला अंबेडकरनगर में है। रविवार को हुए भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक को टिकट आवंटन के लिए अहम माना जा रहा है। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा तवज्जों देने की बात कही। हेलीपैड से लेकर होटल तक स्वागत और सेल्फी खिंचवाने में उन्होंने कार्यकर्ताओं को खूब मौका दिया। संबोधन के दौरान भी बार-बार कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताने और उन्हीं के भरोसे अगले चुनाव में सभी 80 सीटों पर जीत का दावा किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह भी समझाया गया कि मोदी को हराने के लिए विदेशी शक्तियां भी लगी हैं। बैठक के बाद हेलीपैड पर सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बैठक उनके लिए बेहद खास रही। यहां से मिली अच्छी फीडबैक आगे काम आएगी। पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी इस बैठक को अगले चुनाव के लिए बेहद खास मान रहे हैं। भाजपा की इस बैठक के बाद विपक्षी दलों के समर्थकों की प्रतिक्रिया भी शुरू हो गई है। कुल मिलाकर दीपावली का त्योहार बीतने के साथ ही इस जिले में चुनाव की चर्चाएं और तेज होने के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें