फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 13 वारंटी गिरफ्तार किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में विभिन्न थानों की पुलिस ने दबिश देकर 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय भेज दिया गया। यहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन

महुली थाना पुलिस ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें हरिहरपुर के वार्ड नंबर नौ निवासी सीतोष्ण गुप्ता और मझगांव निवासी दयाराम, कर्री निवासी चंद्रभूषण तिवारी, चवरिया कालीजगदीशपुर निवासी रामजतन, कालीजगदीशपुर निवासी दिनेश चंद्र, महुली निवासी मोहित साहनी, डहरौली निवासी सुधारे और महुली निवासी झिनक हुसैन उर्फ फिदाई हुसैन शामिल हैं।
मेंहदावल पुलिस ने उत्तर पट्टी पुरवा निवासी शंभूनाथ शर्मा को गिरफ्तार किया। बखिरा पुलिस ने सिकरी उर्फ अमहवा निवासी महेबुननिशा को पकड़ा। बेलहर कला पुलिस ने पड़रिया निवासी उर्मिला और बिंदु तथा महादेवा (हसनी) निवासी सुभाष को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें