फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड का 12वें आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भगठान गोसाईपुर में जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड के फरार 12वें आरोपी करिया यादव ने मंगलवार को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया। इसके साथ ही हत्याकांड में नामजद और विवेचना के दौरान प्रकाश में आए सभी 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी हो गई। इनमें 10 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भगठान गोसाईपुर निवासी रमाकांत यादव ने 22 सितंबर को कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई ब्रह्मानंद यादव बुलेट से गिठनी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान राकेश यादव के घर के सामने पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी आंखों में पिसी लाल मिर्च डाल दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल ब्रह्मानंद को पुलिस की 112 सेवा के वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान कुल 12 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने पहले ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें नौ पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। वहीं, भगठान गोसाईपुर निवासी करिया यादव पुत्र रामसूरत फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी के प्रयासों के बीच मंगलवार को उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि हत्याकांड के सभी 12 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें