फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में हार की डर से दक्षिण भाग रहे राहुल गांधी- रीता बहुगुणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में हार की डर से दक्षिण भाग रहे राहुल
विज्ञापन

फोटो
रीता बहुगुणा ने विजय संकल्प सभा में केंद्र में फिर मोदी सरकार बनाने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाजपा के विजय संकल्प अभियान प्रचार सभा में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुुणा जोशी ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में हार की डर से दक्षिण भारत में सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं। केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कारगर विदेश नीति का परिणाम है कि पूरी दुनिया में आज भारत को व्यापक समर्थन मिल रहा है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक होने के बाद दुनिया में ताकतवर देश भारत के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं।
परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीति है और न नीयत। सपा-बसपा का गठबंधन भ्रष्ट, बेईमान और गुंडों का गठबंधन है। मायावती खुद चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हैं तो अखिलेश परिवार की सीट बचाने में लगे हैं। एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग सबूत मांग रहे हैं उनका जमीर मर चुका है। ऐसे लोगों की वजह से आतंकियों को भारत में समर्थन मिल रहा है। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने विकास के नए आयाम तय किए हैं। सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। मोदी के डर से गुंडे और भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं। यह चुनाव देश में 50 वर्ष बनाम पांच वर्ष के विकास कार्यों पर होगा। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास को गति दे रही है। किसानों के हित में सरकार ने तमाम कदम उठाए हैं। इससे विपक्षी दल बौखला गए हैं। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बदौलत इस बार भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

सभा में पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, जिलाध्यक्ष सेतवान राय, आलहापुर की विधायक अनीता कमल, अनिरूद्ध निषाद, श्याम करन सिंह, संतराज यादव, चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा व संगीता वर्मा, दिगपाल पाल, राम मिलन यादव, प्रदीप कन्नौजिया, सुनीता अग्रहरि, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्र, देवेेंद्र मिश्र, उर्मिला त्रिपाठी आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन


नहीं दिखे सांसद व विधायक
संतकबीरनगर। भाजपा की विजय संकल्प सभा में क्षेत्रीय सांसद शरद त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, विधायक धनघटा श्रीराम चौहान और खलीलाबाद विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे नहीं दिखे। इसको लेकर लोगों में चर्चाएं होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें