फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शील्ड देकर खिलाड़ियो का बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरडोभा की टीम ने जीता वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। कसबे में दारूल उलूम अहमदिया मेराजुल उलूम प्रांगण में मंगलवार को आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अमरडोभा की टीम ने रोमांचक जीत हासिल की। आयोजक अनवर आलम ने विजेता टीम को शील्ड देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बलरामपुर, बस्ती, कलनाखोर सिद्घार्थ नगर, लोहरसन, आजमगढ़ , बहडीला, जमदाशाही, बिछिया, महुआ सहित कुल छोलह टीमो ने भाग लिया था । फाइनल मैच में अंसार क्लब अमरडोभा व शाही क्लब जमदाशाही ने स्थान बनाया। दोनो टीमों में जमकर मुकाबला हुआ और अंसार क्लब अमरडोभा ने शाही क्लब जमदाशाही को 2-0 से रोमांचक शिकस्त दिया। इस मैच के दौरान जिला पंचायत सदस्य जाहिद अली, जावेद अहमद ग्राम प्रधान सिकरी, राजेन्द्र प्रसाद प्रधान बढ़या, फजलुर्रहमान प्रधान मेंहदूपार, रूद्रनाथ दूबे, प्रधान रजउर, मास्टर हिफजुर्रहमान, मास्टर सउद, निसार अंसारी, खालिद अंसारी, प्रियंकर, डब्लू सिंह, अफजल खान, मुस्तफा आदि लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें