फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पक्का पोखरा की बदलेगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पक्के पोखरे का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

पोखरे के चारों तरफ बैठने के लिए लगेंगे बेंच
नौका विहार का लोग उठाएंगे लुत्फ, प्रकाश व्यवस्था का होगा इंतजाम
सुरक्षा के लिए लगाई जाएगी रेलिंग, नहीं होगी पोखरे में पानी की कमी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। छठ पर्व सहित विभिन्न पर्वों पर हर वर्ष गुलजार रहने वाले शहर के पक्का पोखरा के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। इस पोखरे के चारों तरफ सुरक्षा के लिए रेलिंग लगेगी। नौका विहार के लिए मोटरबोट चलवाने की भी योजना है।
खलीलाबाद कोतवाली के नजदीक स्थित पक्का पोखरा के चारों तरफ आबादी है। छठ पर्व पर हर वर्ष यहां भारी भीड़ जुटती है। नगर पालिका प्रशासन ने इस पोखरा को संवारने की मुहिम शुरू कर दी है। पोखरे के चारों तरफ बेंच लगेंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। इसके पीछे मंशा है कि शहर में आने वाले लोगों को यहां कुछ समय गुजारने में दिक्कत न हो। शाम के समय यहां आने वाले लोगों को ध्यान में रखकर समुचित प्रकाश की व्यवस्था की कराई जाएगी। योजना के मुताबिक चारों तरफ दुधिया रोशनी लगाई जाएगी। लोगों को आकर्षित करने के लिए नौकायन की व्यवस्था की जाएगी। इससे जहां बच्चों को लुभाया जाएगा, वहीं बड़े भी नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे। पोखरे के आसपास साफ-सफाई और बेहतर करने की योजना है। यहां पर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई कार्य में लगाया गया है। पोखरे में पानी की कमी न हो, इसे ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की जा रही है कि समय-समय पर इसमें पानी का भराव किया जाए। पानी में गंदगी न हो, इसके लिए चारों तरफ रेलिंग लगाई जाएगी। इससे न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पशु आदि यहां नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि शहर में कोई पार्क नहीं है। इसे ध्यान में रखकर पक्का पोखरे को पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके सुंदरीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे शहर के साथ बाहर से आने वाले लोगों को कुछ समय व्यतीत करने के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें