संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार की देर रात डीएम मारकंडेय शाही की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।
डीएम मारकंडेय शाही ने कहा कि मोहर्रम व दशहरा का पर्व सभी अधिकारियों आम जनमानस के सहयोग से शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया है, लेकिन आगामी दीपावली और छठ पर्व को भी गंभीरता के साथ लेने की जरूरत है। इन पर्वों को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग दें। जरा सा भी चूक बड़ी समस्या बन सकती है और दशा में प्रशासन के सामने संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए सभी एसडीएम, सीओ और एसओ क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें। क्षेत्र के नागरिकों से भी समय-समय पर सहयोग लें। पटाखों की बिक्री सार्वजनिक स्थान पर किसी भी दशा में न होने दें। एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए समस्त थानाध्यक्ष सक्रिय रहे। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में एएसपी असित श्रीवास्तव, एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ला, एसडीएम उमेश चंद निगम, प्रफुल्ल कुमार तिवारी, सीओ रमेश कुमार, सीओ एके मिश्रा, सीओ हौसला प्रसाद, एलआईयू इंसपेक्टर त्रिलोचन त्रिपाठी, कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।